BJP: बीजेपी ने विनोद तावड़े को यूपी, तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी किया नियुक्त
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों की तैयारी में भाजपा अभी से जुट गई है। आज पार्टी ने यूपी और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं चुनावों के लिए नए प्रभारी नियुक्त कर दिए है। बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया है, वहीं तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।
नितिन नवीन की नई टीम का हुआ था ऐलान
सोमवार को ही नितिन नवनी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था। राज्यसभा सांसद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया था, सतीश पूनिया भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को पंजाब से राष्ट्रीय कार्यालाय प्रभारी बनाया गया है। दो दिनों दो लिस्ट के साथ साफ है कि बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
राजस्थान के सतीष पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी, अब उन्हें पड़ोसी राज्य पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। टीम बीजेपी की सोमवार को आई लिस्ट में पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों से विनोद तावड़े यूपी में लगातार सक्रिय थे, योगी कैबिनेट विस्तार के दौरान नामों का पैनल भी विनोद तावड़े ने तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपा था। बाद में तावड़े ने संगठन विस्तार में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
pc- x.com




