BJP: इस राज्य से नितिन नबीन को राज्यसभा भेज सकती हैं पार्टी, 5 बार रह चुके हैं विधायक

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन  राज्यसभा जा सकते है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस साल कई राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं और पार्टी अपनी नई नेतृत्व की स्थिति को देखते हुए उन्हें संसद में लाने पर विचार कर रही है। 45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, उनका जन्म रांची (झारखंड) में हुआ था, उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी वरिष्ठ भाजपा नेता थे। मंगलवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की कमान संभाली, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
झारखंड से आ सकते हैं

सूत्रों ने बताया कि नबीन का जन्म रांची में होने के कारण उन्हें वहां से नामांकित किया जा सकता है। हालांकि, पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व किसी भी राज्य से उन्हें भेज सकती है, जहां उपयुक्त सीट उपलब्ध हो। इस साल कुल 71 राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें से 30 बीजेपी के हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से 8, गुजरात से 3, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, ओडिशा और हरियाणा से दो-दो सीटें शामिल हैं।

pc- jagran