BJP: राजस्थान का ये सांसद बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष! अमित शाह के माने जाते हैं खास
- byShiv
- 11 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी भी पूरी तैयारी में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सात नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें राजस्थान से सांसद भूपेन्द्र यादव भी शामिल हैं। इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम को लेकर भी कयास लग रहे थे।
भूपेन्द्र यादव का नाम आगे
खबरों की माने तो भूपेन्द्र यादव का नाम सामने आ रहा है। इस पद के लिए जी किशन रेड्डी, धर्मेंद्र प्रधान, विनाथी श्रीनिवासन, डी पुरंदेश्वरी, मनोहर लाल खट्टर और शिवराज सिंह चौहान की दावेदारी भी सामने आ रही है। अब आगामी समय ही बताएगा कि इनमें से किस नेता को पार्टी की जिम्मेदारी मिलती हैं।
भूपेंद्र यादव को माना जाता है मोदी-शाह का करीबी
धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव को प्रधानमंत्री मोदी तथा अमित शाह के करीबी माना जाता है। दोनों नेताओं ने राज्यों में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इसी कारण इन दोनों नेताओं की दावेदारी भी सामने आई है। तमिलनाडु से विनाथी श्रीनिवासन और आंध्र प्रदेश से लोकसभा सांसद डी पुरंदेश्वरी में से भी किसी एक को ये जिम्मेदारी मिली सकी है।
pc- tehelkahindi.com