BJP: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मैं समझता था कि सीएम योगी राजनीति के ही माहिर हैं, लेकिन आप तो अर्थशास्त्र में भी...
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए तो उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत अपने हथियार खुद बना रहा है और उत्तर प्रदेश इस दिशा में नेतृत्व कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में हो रही है, जो देश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।
राजनाथ ने की तारीफ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस विकास के लिए राजनाथ सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को राजनीति और अर्थशास्त्र दोनों में माहिर बताया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि फॉर्च्यून 500 पॉलिसी के तहत सरकार ने इस 70 एकड़ भूमि को 75 फीसदी सब्सडिाइज्ड दर पर उपलब्ध कराया है। शायद मैं समझता हूं ऐसा देश में कहीं नहीं है।
पीएम की भी तारीफ की
मैं योगी जी के बारे में कह सकता हूं, मैं समझता था कि आप राजनीति के ही माहिर हैं, लेकिन मैं तो इस नतीजे पर पहुंच गया कि आप तो अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं। कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है इसकी कला आपको अच्छी तरह मालूम है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जिस तरह से देश को चला रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय जगत में जिस तरह से उन्होंने भारत का मस्तक ऊंचा किया है।
pc- hiddustan






