Bollywood: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के रिश्तेदार को भी धमकी, मांगे जा रहे करोड़ो रुपए

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में धमकी और वसूली के मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जी हां जानकारी के अनुसार  निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह और अब सलमान खान के एक करीबी का भी नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, एक्टर सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार, जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के तौर पर काम करते हैं, उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है। 

वहीं खबरें यह भी हैं कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिला है। यह धमकी व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए भेजी गई, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई।

pc- bhaskar