Border 2: 21 दिनों के बाद भी नहीं रूक रही कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 434 करोड़ पार

इंटरनेट डेस्क। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 को दर्शकों अब भी पसंद कर रहे है। हालांकि फिल्म को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि जहां  हफ्तेभर में फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों से लाखों पर पहुंच जाती है तो वहीं बॉर्डर 2 की दहाड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल कुछ ऐसा है कि अब 21 दिन बाद भी फिल्म वीकडेज में अच्छी कमाई कर रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन बॉर्डर 2 ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है। जबकि भारत में 21 दिनों में कमाई 317.75 करोड़ हो गई है। वहीं इंडिया ग्रॉस 379.1 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 434.1 करोड़ जा पहुंचा है।

हालांकि टीसीरीज द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 458.16 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉर्डर 2 की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, “हर किसी का अपना नजरिया होता है कि वे फिल्मों और बॉक्स ऑफिस नंबर्स की घोषणा कैसे करना चाहते हैं।

pc- blog.studiovity.com