Border 2: सनी देओल की फिल्म में नई स्टार कॉस्ट की हुई एंट्री, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे...
- byShiv
- 14 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉर्डर 2 में एक बार फिर से सनी देओल देशभक्ति का एहसास करवाते हुए नजर आएंगे। वैसे फिल्म को लेकर रोजाना नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। अब पता चला है कि सनी देओल की फिल्म में नई एंट्री हो गई है। जेपी दत्ता, भूषण कुमार और निधि दत्ता ‘बॉर्डर 2’ पर साथ काम कर रहे हैं और इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे दमदार स्टारकास्ट को शामिल किया गया है।
वहीं बीच में ये भी पता चला था कि ‘बॉर्डर 2’ के लिए सोनू निगम और अरिजीत सिंह एक साथ मशहूर गाना ‘संदेसे आते हैं’ को फिर क्रिएट करेंगे। अब ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सोनम बाजवा एक अहम भूमिका के लिए बॉर्डर 2 की कास्ट में शामिल हो गई हैं और एक्ट्रेस जून के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। खबरों की मानें तो सोनम फिल्म में एक मजबूत इरादों वाली पंजाबी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा की दिलजीत दोसांझ के साथ जोड़ी बनेगी।
pc-Mint