Border 2: फिल्म रिलीज से पहले भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ दिखे सनी देओल

इंटरनेट डेस्क। फिल्म बॉर्डर 2 की प्रमोशन के लिए सनी देओल और पूरी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे पर गई है। वहां उन्होंने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और आईएनएस विक्रांत के पास खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सनी ने इंस्टाग्राम पर भारतीय नौसेना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सनी हरे रंग की कमीज, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। 

सनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। इसके साथ ही सनी ने आगे लिखा, गर्व, सम्मान और वीरता। बॉर्डर 2, 1997 की मशहूर फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल पहले भी थे। इस बार फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

pc- insta,nedricknews.com