Box Office Collection: सौ करोड़ के आंकड़े से केवल इतनी सी दूर है धमाल-4
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। वेलकम टू द जंगल के बाद अब सिनेमाघरों में धमाल-4 का जलवा देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की झड़ी लगा दी है। इस फिल्म का 5वें दिन का अर्ली कनेक्शन सामने आ चुका है। 10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख का शानदार अभिनय देखने को मिला है।
14 करोड़ से ओपनिंग करने वाली धमाल-4 ने शनिवार को 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ का बिजनेस किया था। सोमवार को 8.75 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी। वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में 8.6 पर्सेट की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने 9.50 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।
धमाल 4 का अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ तक जा पहुंचा है। इसे अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए केवल 17 करोड़ रुपए की जरूरत है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अभी तक 115.44 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
PC: aajtak





