BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे दिल्ली, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रिसीव किया। शी जिनपिंग का ब्रिक्स सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्वीपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।
चीनी न्यूज एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह बीजिंग से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई दिग्गज दिल्ली में हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी और शी जिनपिंग के साथ बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। इसमें भारत कई मुद्दों को उठा सकता है, ये हैं- कृषि क्षेत्र में चीन के बाजार में पहुंच, सप्लाई चेन राजनीतिक तनाव आदी है।
pc- aaj tak






