BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के दौरान इन खास मुद्दों पर हुए फैसले, जाने आप भी
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का समापन हो चुका हैं, इस बार भारत की राजधानी दिल्ली में इसका आयोजन हुआ और 2 दिन तक अन्य देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ में पीएम मोदी ने मंथन किया। इसके बाद घोषणा पत्र जारी हुआ उसमें 5 बड़ी बातें थी।
पहली घोषणा आतंक के खिलाफ थी जिसमें पहलगाम का जिक्र हुआ टेरर फंडिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी।
दूसरी बड़ी बात एक तरफा युद्ध या सैन्य कार्रवाई को लेकर बनी जिसमें जंग के बीच कमर्शियल शिपिंग रूट्स को लेकर शांतिपूर्ण बातचीत से सुलझाने की बात कही गई।
तीसरी बात ग्लोबल वैल्यू चेन 2026 से 2030 के तहत बाजारों को एक दूसरे के लिए खोलने और सहयोग बढाने पर सहमति बनी। इंटरनेशनल व्यापार में बिना सोचे समझे एक तरफा टैरिफ लगाने को लेकर भी चिंता जताई गई।
चौथी बात पर्यावरण जैसी चुनौतियों पर नजर रखने के लिए ब्रिक्स रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन सहयोग समझौते को मंजूरी दी गई।
5वीं यूएनएससी की संरचना में सुधार की मांग को दोहराया गया ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढाने की मांग की गई।
pc-etv bharat




