BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ करेंगे मुलाकात
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार पुतिन शुक्रवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, भारत पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। पुतिन के दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आज होगी मोदी से मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने से पहले आज पीएम मोदी से मिलेंगे। हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी। पिछले 9वें महीने में पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा है, इससे पहले वे 5 दिसंबर 2025 को भारत आए थे।
पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
पुतिन के दिल्ली पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। उनके एयरपोर्ट से होटल और फिर भारत मंडपम जाने वाले रास्तों पर खास निगरानी रखी जा रही है। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में समिट का आयोजन होना है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शामिल होंगे।
PC- aaj tak




