BRICS Summit 2026: 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे शी जिनपिंग, आज से कई राष्ट्रीय अध्यक्षों का पहुंचना हुआ शुरू, 25 देशों के बड़े नेता आएंगे
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली में विदेशी नेताओं का आना शुरू हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजधानी पहुंच चुके हैं। वह रात 3.15 बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। अब सबकी नजर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर है। जिनपिंग 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। पुतिन, जिनपिंग समेत 25 बड़े नेता और प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं।
सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के होटल ताज में ठहरने की संभावना है, जिनपिंग 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद उनके निर्धारित होटल जाने की योजना है।
10 सितंबर से शुरू हुआ विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला
विदेशी मेहमानों का दिल्ली पहुंचना 10 सितंबर की रात से शुरू हो गया है। सबसे पहले ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा दिल्ली पहुंचे। 11 सितंबर शुक्रवार दिल्ली के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुबह 3.15 बजे पहुंचे।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा पहुंच चुके हैं और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो भी सुबह पहुंचेंगी। दोपहर के बाद भी कई बड़े नाम दिल्ली पहुंचेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोपहर 1.25 बजे पहुंचेंगे। इसी दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के पहुंचने का कार्यक्रम है। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा दोपहर में पहुंचेंगे।
pc- prabhasakshi.com





