BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे पुतिन, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है।
आएंगे पुतिन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रवक्ता ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका है। उन्होंने शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को सफलता की शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले 31 अगस्त को भी पीएम मोदी और पुतिन ने किर्गिस्तान के बिश्केक एससीओ समिट के दौरान बातचीत की थी।
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे पुतिन
जानकारी के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा कि पुतिन शुक्रवार (11 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। मॉस्को से वर्चुअल ब्रीफिंग के जरिए पत्रकारों से बात करते हुए पेस्कोव ने कहा, कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति पुतिन अपनी भारत यात्रा शुरू करेंगे। आप जानते हैं कि हमारे दोनों नेता भारतीय और रूसी नेता बहुत करीबी व्यक्तिगत संपर्क में हैं। उनके रिश्ते बहुत व्यावहारिक हैं, और वे इतने ईमानदार हैं कि हमारे एजेंडे और द्विपक्षीय संबंधों के सबसे संवेदनशील मुद्दों पर बहुत खुले और रचनात्मक तरीके से चर्चा कर सकते हैं।
pc- fortuneindia.com




