Buddhadeb Bhattacharya: नहीं रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य का आज निधन हो गया है। बुद्धदेब भट्टाचार्य लंबे समय तक बंगाल के सीएम रहे थे। बताया जा रहा हैं वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और यहीं कारण था जिसकी वजह से निधन हुआ है। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की पुष्टि की है। 

बुद्धदेब भट्टाचार्य का निधन कोलकाता के बालीगंज स्थित उनके पाम एवेन्यू आवास पर हुआ। वह बीते कई सालों से बीमार चल रहे थे और वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। बीमारी के चलते ही कई सालों से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे और वामपंथी दल सीपीएम के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आते थे।

बुद्धदेब भट्टाचार्य ने वर्ष 2000 से 2011 तक बंगाल की कमान संभाली थी। उनसे पहले 23 सालों तक ज्योति बसु मुख्यमंत्री रहे थे। इस तरह कुल 34 सालों के वामपंथी शासन में बुद्धदेब भट्टाचार्य की भी अहम भूमिका थी। 

pc- newstak.in