Budget 2025: जान ले बजट से जुड़ी कुछ रोचक बाते, सबसे पहले किसने और कब किया था बजट पेश

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। ऐसे में आज हम बजट से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य जानने की कोशिश करेंगे जिनके बारे में हमे पता हीं नहीं है। तो आज हम जानेंगेे की भारत का पहला बजट कब पेश हुआ था और किसने किया था।

भारत का पहला बजट
देश का पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। इसे अंग्रेजी शासन के समय पेश किया गया था। वहीं आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया। इस बजट को भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के. शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था।

सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड
देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने सदन में 10 बार यूनियन बजट पेश किया। वहीं पी. चिदंबरम ने 9 बार, प्रणब मुखर्जी ने 8 बार और निर्मला सीतारमण अब तक 7 बार बजट पेश कर चुकी हैं।

pc- parbhat khabar

 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala].