Budget 2026: जाने 28 से कैसे 1 फरवरी हो गई बजट पेश करने की तारीख, क्या हैं इसके पीछे का कारण
- byShiv
- 30 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नवमी बार बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट हर बार की तरह 1 फरवरी 2026 को पेश होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2017 के पहले बजट 1 फरवरी एको नहीं आता था। जी हां, बजट पहले 1 फरवरी को नहीं बल्कि 28 फरवरी को पेश होता था, लेकिन इस तारीख में बदलाव किया गया। वहीं पहले बजट 11 बजे पेश नहीं पेश होता था बल्कि इसका समय कुछ और था वो भी बदल दिया गया।
जाने क्या था कारण
जानकारी के अनुसार पहले 28 फरवरी बजट आता था, साल 2016 तक केंद्र सरकार फरवरी के आखिरी वीकेंड यानी 28 फरवरी को बजट पेश करती थी। बता दें कि साल 2017 में यह नियम बदल गया। अरुण जेटली ने बजट की तारीख को आगे बढ़कर 1 फरवरी कर दिया। इसके पीछे का कारण यह था की बजट में जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, उन्हें लागू करने के लिए मंत्रालय विभागों को उचित समय मिल सके।
पहली बार कब बजट आया?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बजट सबसे पहली बार 26 नवंबर 1947 को पेश हुआ था। उस समय पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी थे। तब उन्होंने बजट संसद के सामने रखा था। इसके बाद समय के साथ बजट की तारीख और समय में कई बदलाव किए गए। हालांकि, पिछले कई सालों से 1 फरवरी को बजट आपके सामने आ रहा है पर पहले ऐसा नहीं था।
pc- moneycontrol.com



