Budget 2026: भारत सरकार ने बढ़ाया रक्षा बजट, इस बार की 15 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि
- byShiv
- 02 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। वर्ष 2026-27 का बजट आ चुका हैं और इसके साथ ही रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष के 6.81 लाख करोड़ के आवंटन के मुकाबले इस वर्ष 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। रक्षा बजट में कैपिटल हेड में 2.19 लाख करोड़ और 3.65 लाख करोड़ राजस्व खाते में राजस्व एवं वेतन व्यय हेतु एवं 1.71 लाख करोड़ रुपये पेंशन आदि के लिए आवंटित हैं।
बढ़ाया बजट
रक्षा बजट में उभरते भू-राजनीतिक जोखिमों व हालिया संचालन संबंधी जो संभावनाएं सामने आई हैं, खासकर ऑपरेशन सिंदूर और पश्चिम एशिया में संघर्ष को देखते हुए एक अति महत्वपूर्ण, नीतिगत बदलाव देखने को मिला है। राजस्व व्यय जिसमें सेना के तीनों अंगों के वेतन भत्ते, पेंशन, संचालन और अन्य व्यय सम्मिलित हैं, को पिछले वर्ष के स्तर पर ही सीमित रखते हुए कैपिटल हेड में आवंटन में 21 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
कितना हैं रक्षा बजट
खबरों की माने तो एक आकलन के अनुसार, जहां अमेरिका का रक्षा व्यय 892.6 अरब डॉलर, चीन का 250 अरब डॉलर, रूस का 149 अरब डॉलर, ब्रिटेन का 81.8 अरब डॉलर एवं सऊदी अरब का 78 अरब डॉलर रक्षा बजट है तो वहीं भारत का प्रस्तावित रक्षा बजट 91 अरब डॉलर है।
pc- newsbytesapp.com






