Budget Session 2025: लोकसभा में आज पेश किया जाएगा नया इनकम टैक्स बिल 2025, जाने कब से होगा लागू

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने बजट पेश कर दिया हैं और इसके साथ ही अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश करेंगी। गुरुवार को होने वाले संसद सत्र के लिए कामकाज की आधिकारिक सूची के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आयकर से संबंधित कानून को पेश और संशोधित करने के लिए एक बिल पेश करने की अनुमति लेंगी। 

क्या हो सकता हैं नए इनकम टैक्स बिल में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इनकम टैक्स बिल 2025 में सरल भाषा का उपयोग किया गया है, अनावश्यक प्रावधानों को हटाया गया है, छोटे वाक्यों का उपयोग किया गया है।  बिल में कोई नया टैक्स नहीं है। इसमें सिर्फ आयकर अधिनियम, 1961 में प्रदत्त कर-देयता प्रावधानों को एक साथ रखा गया है।- इसमें मात्र 622 पृष्ठों में 536 धाराएं, 23 अध्याय और 16 अनुसूचियां हैं। जबकि 1961 के अधिनियम में 298 धाराएं, 23 अध्याय और 14 अनुसूचियां थीं।

कब से होगा लागू
खबरों के अनुसार  नया कानून एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा, अधिनियम अधिसूचित होने के बाद नियम लागू किए जाएंगे। इसमें व्यक्तियों, हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और अन्य के लिए पुरानी कर व्यवस्था और नई कर व्यवस्था दोनों शामिल हैं। नए बिल में कर वर्ष यानी टैक्स ईयर का उपयोग किया है। इसमें पूर्व वर्ष और आकलन वर्ष जैसे जटिल शब्दों को हटाया गया है।

pc- ndtv.in