Budget Session 2026: विपक्ष आज पेश कर सकता हैं लोकसभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव, आज से शुरू होगा दूसरा चरण

इंटरनेट डेस्क। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है। इस चरण के भी हंगामेदार होने के पूरे पूरे आसार है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वहीं, विपक्ष अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में ईरान के प्रति सरकार के रुख, रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी छूट, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के नतीजे जैसे मुद्दों को उठाएगा। वहीं अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा में सुबह 11 बजे और लोकसभा में दोपहर 12 बजे अपना बयान देंगे।

अध्यक्ष को हटाने पर होगी चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर भी आज चर्चा हो सकती है। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।

व्हिप जारी किया
तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों ने नोटिस पर साइन नहीं किए हैं, लेकिन सांसदों ने पार्टी चेयरपर्सन के निर्देश के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी सांसद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट करेंगे। 6 मार्च को भाजपा-कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 10 मार्च तक सदन में रहने के लिए 3-लाइन व्हिप जारी किया हैं।

pc- aaj tak