Budget Session 2026: रविवार को ही पेश होगा बजट, राष्ट्रपति ने बजट सत्र को दी मंजूरी, जाने पूरा शेड्यूल

इंटरनेट डेस्क। 1 फरवरी को आम बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन बजट पेश करेगी। ऐसे में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

क्या बताया रिजिजू ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रिजिजू ने बताया कि सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी। इसके अगले दिन यानी 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण  पेश किया जाएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करेगा। रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।

यह रहेगा शेड्यूल
जानकारी के अनुसार यह सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू होगी, जो सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जिसके बाद 9 मार्च से 2 अप्रैल तक दूसरा चरण चलेगा। आमतौर पर रविवार को संसद की कार्यवाही नहीं होती, लेकिन बजट की महत्ता को देखते हुए सरकार ने 1 फरवरी (रविवार) को ही इसे पेश करने का निर्णय लिया है।

pc- thedailyjagran.com, newsonair.gov.in, hindustan