Budh Ke Upay: आपका बुध ग्रह भी हैं अगर कमजोर तो करें आप भी ये उपाय, मिलेगा जबरदस्त फायदा

इंटरनेट डेस्क। सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान और ग्रह को समर्पित होता है। ऐसे में बुधवार का दिन बुध ग्रह को है। बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार माना गया है जो हमेशा गतिशील रहता है। यह वाणी, बुद्धि, करियर, कारोबार, वाकपटुता, त्वचा आदि का कारक है। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का किसी भी जातक पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, वह बुद्धिमान और हाजिर जवाब होते हैं। लेकिन जब यह कमजोर होकर अशुभ फल देता है तो व्यक्ति को करियर-कारोबार में तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत बनाने के कुछ उपाय जाने।

बुधवार को रखें व्रत 
किसी भी देवता या ग्रह की कृपा पाने के लिए व्रत एवं उपवास उत्तम माध्यम है। ऐसे में यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होकर कष्टों का कारण बन रहा है तो आप उसे दूर करने और बुध की कृपा पाने के लिए बुधवार का व्रत रखे।

हरे रंग की चीजों का करें प्रयोग
ज्योतिष के अनुसार हरे रंग का संबंध नवग्रहों के राजकुमार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को बुध को अनुकूल बनाने के लिए हरे रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।

बुध ग्रह से जुड़ी चीजों का करें दान 
ज्योतिष के अनुसार यदि किसी की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान कर रहा है तो उससे जुड़े दोष को दूर करने और उसकी शुभता को पाने के लिए उस ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन यदि हरे रंग के वस्त्र,घी, हरे फल, तुलसी का पौधा, कांसा आदि का दान करें।

pc- naidunia