Bullet train: जाने कब से चलने लगेगी देश में बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने बता दी तारीख और जगह

इंटरनेट डेस्क। देश में बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए साल के पहले दिन देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसकी तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगले साल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलेट ट्रेन की सवारी करने के लिए अभी से टिकट खरीद लीजिए। पहले चरण में सूरत से वापी के बीच 100 किलोमीटर दूरी में ये ट्रेन चलाई जाएगी।

अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलाने की योजना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलाने की योजना है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दोनों मेट्रो शहरों के बीच 508 किमी का सफर दो घंटे 17 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का लगभग 55 प्रतिशत काम पूरा हो जुका है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत में प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की थी।

जानकारी के अनुसार पूरे रूट में 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा व नगर हवेली के बीच और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में पड़ता है। प्रोजेक्ट को नेशनल हाई-स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड जापान के सहयोग से तैयार करा रहा है। ये ट्रेन जापान की शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन की तर्ज पर चलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पूरे प्रोजेक्ट में कुल 12 स्टेशन पड़ेंगे, जिसमें अहमदाबाद, वड़ोदरा, भड़ूच, सूरत, वापी, ठाणे और मुंबई प्रमुख हैं।

pc- jagran