Cab strike: घर से निकले तो हो सकते हैं परेशान, आज ओला, उबर और रैपिडो की हड़ताल, जाने क्या हैं कारण

इंटरनेट डेस्क। 7 फरवरी यानी आज पूरे भारत में उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों की हड़ताल है। ऐसे में यात्रियों को अपने ट्रैवल प्लान में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। यह हड़ताल मिनिमम किराए पर सरकार के दखल और कमर्शियल राइड के लिए प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल पर कड़े नियमों की मांग को लेकर बुलाई गई है। यह हड़ताल छह घंटे तक जारी रहेगी। 

क्या हैं इसका बड़ा कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और दूसरे नेशनल लेबर बॉडीज़ ने मिलकर की है। यूनियन का कहना है कि कोई मिनिमम किराया नहीं। कोई रेगुलेशन नहीं। कभी न खत्म होने वाले शोषण से वे लोग परेशान हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को लिखे एक लेटर में यूनियन ने देश भर में ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के सामने आने वाली समस्याओं को उठाया। 

क्या कह रही यूनियन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूनियन ने कहा कि ओला, उबर, रैपिडो, पोर्टर और ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी चलाने वाले दूसरे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले राइडर्स के लिए सरकार का कोई तय किराया सिस्टम नहीं है, इसलिए कंपनियां खुद ही किराया तय करती हैं। यूनियन ने कहा कि एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म खुद ही किराया तय कर रहे हैं, जबकि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस, 2025 पहले से ही लागू हैं।

pc- justtelugu.in