कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस आईपीएल क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का दिया आदेश, महिला ने लगाया...
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को क्रिकेटर अभिषेक पोरेल और एक अन्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। यह आदेश एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले के सिलसिले में दिया गया, जिसमें रेप, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया गया था। इससे पहले जून में, बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला का आरोप था कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट व आपराधिक धमकी दी। पोरेल, जो पहले इंडिया ए टीम के साथ यूके और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं, ने सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है। बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज पोरेल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था और अब तक 32 फर्स्ट-क्लास और 23 लिस्ट-ए मैच खेले हैं।
pc- cricinfo.com






