Car Safety Tips: धूप में खड़ी करते हैं कार तो भूलकर भी नहीं छोड़े उसके अंदर ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगी की आपकी कार धूप में खड़ी रहती हैं और आप कई बार उसमें कुछ सामान भूल जाते है। वैसे ये सामाना भूलना आपके लिए खतरा हो सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है? जब एक बंद कार सीधे सूरज की रोशनी में खड़ी होती है, तो उसके अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले दो गुना तेजी से बढ़ता है। ऐसे में कार के केबिन के भीतर रखी कुछ मामूली चीजें भयंकर गर्मी और दबाव के कारण किसी टाइम बम की तरह काम कर सकती हैं। तो जानते हैं की हमे कार किन चीजों को नहीं छोड़ना चाहिए।  

स्मार्टफोन, पावर बैंक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
मोबाइल फोन, लैपटॉप या पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी होती है। जब कार के अंदर का तापमान 60 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तो ये बैटरियां अंदर ही अंदर उबलने लगती हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण बैटरी फूल सकती है, उसमें से केमिकल लीक हो सकता है या अचानक भयंकर ब्लास्ट हो सकता है, कार में आग लग सकती है।

पॉकेट लाइटर और गैस वाले स्प्रे 
कई लोग गाड़ी में सिगरेट जलाने वाला छोटा प्लास्टिक लाइटर या फ्रेशनर/डियोड्रेंट का स्प्रे छोड़ देते हैं। इन चीजों के अंदर बेहद ज्वलनशील लिक्विड पेट्रोलियम गैस भरी होती है। तेज धूप और गर्मी की वजह से अचानक तेज आवाज के साथ फट जाते हैं, जो कांच को भी तोड़ सकता है।

pc- tv9