CBSE Board Exams 2026: कल से शुरू होने जा रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, इस बार हुए हैं कई बदलाव
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय से लेकर उत्तर पुस्तिका लिखने तक के नियमों में कड़े बदलाव किए हैं।
भारत और विदेशों में फैले सीबीएसई स्कूलों के 46 लाख से अधिक छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम है, क्योंकि बोर्ड ने इस साल डिजिटल मूल्यांकन जैसे बड़े सुधारों की शुरुआत की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस का पालन करें।
बोर्ड की और से छात्रों को सचेत किया है कि परीक्षा के दिनों में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों या अन्य कारणों से ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है।
परीक्षा शुरू होने का समयरू सुबह 10.30 बजे से हैं
रिपोर्टिंग समय- छात्रों को सुबह 10.00 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
pc- financialexpress.com






