CBSE Exam 2025: नई साल में इस तारीख से शुरू हो जाएंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

इंटरनेट डेस्क। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेट पहले ही आ चुकी हैं और अब प्रैक्टिकल एग्जाम भी 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले हैं। पिछले साल की ही तरह 15 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी। क्लास 12 के बोर्ड एग्जामिनेशन 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेंगे।

खबरों की माने तो क्लास 10 के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगे। वहीं बोर्ड की और से सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड को लेटर भेजकर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट के लिए गाइडलाइंस भेजी हैं।

बोर्ड ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से शुरू हो जाएं और डेटशीट की जानकारी स्टूडेंट्स और पैरंट्स को दी जाए। बोर्ड ने कहा है कि असेसमेंट होने के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स लिंक में अपलोड किए जाएं।

pc-punenownews.com