CBSE: 12वीं के 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने कॉपियों की री-चेकिंग के लिए किसर आवेदन
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिजल्ट कंट्रोवर्सी से जूझ रहा सीबीएसई बोर्ड आज से री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) की विंडो खोलने जा रहा है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में आई भारी गड़बड़ियों, पोर्टल क्रैश और छात्रों के टूटते भरोसे के बीच यह पूरी प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉपियों को दोबारा जांचने की मांग को लेकर छात्रों में किस कदर गुस्सा और अविश्वास है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 4 लाख से ज्यादा छात्र अपनी कॉपियों की री-चेकिंग के लिए आवेदन कर चुके हैं।
जिसके तहत कुल 11 लाख से अधिक आंसर-शीट की मांग की गई है। हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिए हैं कि इनमें से करीब 20 फीसदी छात्र ही अंतिम तौर पर री-इवैल्यूएशन (कॉपियों को दोबारा जांचने) का विकल्प चुनेंगे।
PC- education.sakshi.com





