Census 2026 India: 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही डिजिटल जनगणना, दो चरणों में पूरी होगी 16वीं जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में 01 अप्रैल से जनगणना शुरू हो रही है। ये आजादी के बाद 16वीं बार जनगणना होगी और पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। इस जनगणना में अब सिर्फ आबादी की गणना नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी ‘डिजिटल कुंडली’ होगी। सरकार इसके लिए 33 नए सवाल जारी किए हैं। इस अभियान में पहली बार जनता को अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर खुद भरने की बड़ी सुविधा दी गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आपको बता दें कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन होगा और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी, जो 1 फरवरी 2027 से शुरू होगी।
सेल्फ-एन्युमरेशन पोर्टल पर जारी जानकारी के अनुसार, अगर कोई जोड़ा ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा है और वे अपने रिश्ते को स्थिर मानता है, तो जनगणना के दौरान उन्हें ‘शादीशुदा जोड़ा’ ही माना जाएगा। यह पहली बार है कि जनगणना के सवालों में ऐसे रिश्तों को आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है।
pc- firstpost.com




