Census 2027: आज से शुरू हो रहा जनगणना का पहला चरण, घर बैठे खुद भी भर सकते हैं जानकारी
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज यानी बुधवार (1 अप्रैल 2026) को एक बेहद महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज से देश की आजादी के बाद 16वीं जनगणना का पहला चरण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। वैसे तो यह काम साल 2021 में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें देरी हुई। अब सरकार इसे नए कलेवर और नई तकनीक के साथ ‘डिजिटल जनगणना’ के रूप में पेश कर रही है।
यह आजादी के बाद की 8वीं और श्रृंखला में कुल 16वीं जनगणना होगी। आज से लेकर 30 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में जनगणनाकर्मी आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। लेकिन इस बार खास बात यह है कि आपको जनगणनाकर्मी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, आप खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।
क्या है पहला चरण और क्या पूछे जाएंगे सवाल?
जनगणना के इस पहले चरण को मकान सूचीकरण और आवास गणना कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि देश के लोग किस तरह के मकानों में रहते हैं और उनके पास क्या-क्या सुविधाएं हैं। सरकार ने इसके लिए 33 सवालों की एक लिस्ट तैयार की है। इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी और आधुनिक विशेषता यह है कि सेल्फ-एन्युमरेशन यानी स्व-गणना। इसका मतलब है कि अब आप खुद वेब-पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
pc- newsfirstprime.com






