Chaitra Navratri 2025: आप भी करें इस नवरात्रि में ये उपाय, आर्थिक समस्याओं से मिलती हैं मुक्ति
- byShiv
- 19 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वर्ष में चार बार मनाया जाता है, जिसमें शारदीय और चौत्र नवरात्रि प्रमुख होती हैं, जबकि दो अन्य गुप्त नवरात्रि होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ होती है। बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल को समाप्त होगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की इस दौरान आप अगर कुछ उपाय करेंगे तो आपको क्या लाभ हो सकते हैं।
नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपाय
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ
यह पाठ अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है, जो जीवन की कठिनाइयों को दूर करने और सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है। यदि इसे दुर्गा सप्तशती के साथ पढ़ा जाए तो विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में आपको यह पाठ नवरात्रि में करना चाहिए।
दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ
इसके साथ ही आप नवरात्रि के नौ दिनों तक इन ग्रंथों का पाठ कर सकते है। ऐसा करने से कार्य पूर्ण होते हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
नवरात्रि के नौ दिनों तक दीप प्रज्वलित करें
देवी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन दीप जलाना शुभ माना जाता है।
pc- x.com