Chaitra Navratri 2026: जाने 18 या 19 मार्च को किस दिन होगी घट स्थापना, जाने शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार जा चुका हैं और चैत्र नवरात्रि की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। साल में चार बार नवरात्रि आती है- माघ, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन, जो नवरात्रि फाल्गुन के बाद चैत्र में आती हैं, उन्हें चैत्र नवरात्रि कहते हैं।

घटस्थापना का होता है सबसे बड़ा महत्व
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत को लेकर यदि आप उलझन में हैं, तो पंचांग के अनुसार स्थिति स्पष्ट है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026, गुरुवार से शुरू हो रही है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-उपासना बड़ी ही श्रद्धा के साथ की जाती है। नवरात्रों की पूजा में घटस्थापना का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है।

घटस्थापना क्या होती है
घटस्थापना जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है। नवरात्रि के पहले दिन किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। आसान भाषा में, यह शक्ति की देवी मां दुर्गा का अपने घर में आह्वान और स्वागत करने की विधि है।

चैत्र नवरात्रि 2026 में घटस्थापना के मुहूर्त की जानकारी
चैत्र नवरात्रि 2026 में  घटस्थापना के समय प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 18 मार्च 2026 को रात 09.34 बजे से प्रतिपदा तिथि समाप्त 19 मार्च 2026  रात 10.15 बजे तक रहेगी। इस दौरान घटस्थापना (प्रातः काल) 19 मार्च 2026 सुबह 6.11 से 8.35 तक रहेगा, इसके लिए अभिजीत मुहूर्त (श्रेष्ठ) 19 मार्च 2026  दोपहर 12.05 से 12.53 तक रहेगा।

pc- hindi news