Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कर दें आप भी ये खास उपाय, मिलेगा ऐसा फल की नहीं रूेकेगी आपकी....
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन परंपरा में चैत्र नवरात्रि का विशेष आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह पर्व न सिर्फ शक्ति की उपासना का समय है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा के संचार का अवसर भी है। पंचांग के मुताबिक, इस साल चैत्र नवरात्रि का उत्सव 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। वैसे शास्त्रों में कुछ ऐसे आसान और शक्तिशाली उपायों का वर्णन भी बताया गया हैं, जिन्हें नवरात्रि के पहले दिन करने से घर में खुशहाली का वास होता है।
मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
नवरात्रि के प्रथम दिन घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक बनाना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। स्वास्तिक सिर्फ एक चिन्ह नहीं, बल्कि शुभता और मंगल का प्रतीक भी है। इसे द्वार पर लगाने से आर्थिक तंगी और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
आम के पत्तों का वंदनवार
घर की शुद्धि और देवी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर ताजे आम के पत्तों का वंदनवार (तोरण) लगाना बहुत शुभ है। शास्त्रों के अनुसार, आम के पत्तों में देवत्व का वास होता है। नवरात्रि के पहले दिन इन्हें लगाने से घर का वातावरण भक्तिमय और पवित्र बना रहता है।
जल कलश का उपाय
शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य द्वार के दाईं ओर जल से भरा कलश रखना विशेष फलदायी है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कलश के लिए किसी पुराने लोटे के बजाय नए पात्र का ही उपयोग करें। यह उपाय कुंडली में शुक्र और चंद्रमा को मजबूती प्रदान करता है।
pc- livehindustan.com






