Champai Soren: भाजपा में शामिल नहीं होंगे चंपाई, बनाएगे नई पार्टी, देंगे सीएम सोरेन को कड़ी टक्कर
- byShiv
- 22 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन के सुर बागी हो गए हैं। वैसे वो कुछ समय से सीएम हेमंत सोरेन से नाराज बताए जा रहे है। ऐसे में बीच में यह चर्चा चली की वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं लेकिन अब जो खबर हैं वो कुछ और ही बता रही है। अब पूर्व सीएम ने नई घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और नई पार्टी बनाएंगे।
नई पार्टी बनाएंगे चंपाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। चंपाई ने कहा कि मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है।
सात दिनों का मांगा हैं समय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नई पार्टी की घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं। सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे। समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं।
pc- aaj tak