Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा तोड़ डालेंगे चैंपियंस ट्रॉफी में ये बड़ा रिकॉर्ड! बन जाएगा एक नया इतिहास

इंटरनेट डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत होने जा रही हैं और ऐसे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर सबकी नजरें रहने वाली हैं। हाल ही में भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ कटक एकदिवसीय मैच में शतक जमाने वाले रोहित के बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। वैसे इस चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो एक बड़ा काम होगा। 

रोहित शर्मा ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने के बेहद करीब हैं, जिसे स्थापित करने के बाद शायद आने वाले कई सालों तक कोई इसे तोड़ नहीं पाएगा। खास बात तो यह है कि रोहित शर्मा के इस कीर्तिमान को विराट कोहली तो अपने करियर में नहीं तोड़ पाएंगे। 

दरअसल रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। इस मामले में वह शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे जाने की तरफ बढ़ रहे हैं और महज 13 छक्के ही दूर हैं। अगर वह 13 छक्के जड़ते हैं तो एक नया इतिहास रच देंगे। अफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में 351 छक्के जड़कर टॉप पर हैं। रोहित शर्मा 350 छक्कों का आंकड़ा हासिल करते ही 300 से कम पारियों में इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 13 छक्कों में वह अफरीदी की बराबरी करेंगे और 14 छक्के जड़ते ही वह इतिहास रच देंगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

pc- crictracker.com