Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान पति पत्नी को भूलकर भी नहीं बनाने चाहिए संबंध, नहीं तो हो जाएगा अनिष्ठ
- byShiv
- 02 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। 7 सितंबर रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा है और इस दिन साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है। वैसे आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी है। वैसे कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आपको चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं करनी चाहिए।
ग्रहण के वक्त संभोग नहीं करें
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रहण के दौरान संभोग करना अशुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में इस कार्य को ग्रहण के दौरान करना अशोभनीय माना गया है। इसमें बताया गया है कि ग्रहण के वक्त शारीरिक संबंध एक अपशकुन है और इससे पैदा होने वाली संतान में दुर्गुण आते हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान पति और पत्नी को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
नकारात्मक उर्जा फैलती हैं
जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ यह भी माना जाता है कि ग्रहण के वक्त हमारे आसपास के वातावरण में काफी नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। इसलिए इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने का बुरा प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है। इससे आपके शरीर में कुछ विकृतियां आ सकती है। इस बारे में एक मत यह भी है कि चंद्र ग्रहण राहु से संबंधित एक धार्मिक घटना है इसलिए इस दौरान संभोग करना पाप के समान माना गया है। इसलिए ग्रहण के दौरान धार्मिक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी जाती है।
pc- amar ujala