Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन जरूर करें आप भी ये छोटे छोटे उपाय,नहीं तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानियां
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो कि होलिका दहन के अगले दिन है। इसलिए सूतककाल मान्य होगा और इसी वजह से होली 3 मार्च के बजाय 4 मार्च को खेली जाएगी। वैसे ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण किसी को भी हानि नहीं पहुंचाएगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। इसका सूतक काल ग्रहण लगने के नौ घंटे पहले ही आरंभ हो जाएगा।
इस दौरान क्या न करें
इस अवधि में पूजा-पाठ करना, देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्पर्श करना, या भोजन बनाना-खाना वर्जित माना जाता है। चूंकि 3 मार्च की सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो रहा है, इसलिए होलिका दहन 2 मार्च को ही होगा।
करें ये उपाय
सूतक काल शुरू होते ही भोजन ग्रहण न करें। पहले से बने भोजन में तुलसी पत्ता डाल दें, गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें और मन में ॐ नमः शिवाय या ॐ चंद्राय नमः का जप करें, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गरीबों को दान देना शुभ माना जाता है। अब चूंकि ग्रहण होली पर आया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा स्थल को साफ-सुथरा करने के बाद गंगाजल छिड़कें और राधा-कृष्णा को अबीर-गुलाल अर्पित करें। इसके बाद उन्हें मालपुएं का भोग लगाएं और घर-परिवार के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।
pc- jagran






