Chhaava: विकी कौशल की 'छावा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन रह जाएंगे आप भी दंग, कमा डाले इतने अरब रुपए
- byShiv
- 10 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म छावा पिछले 25 दिनों से सिनेमाघरों में राज कर रही है। फिल्म छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। छावा फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है जिन पर एक मराठी किताब छावा लिखी है।
छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
छावा की रिलीज को अभी सिर्फ 25 दिन हुए हैं और इसने अभी से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस में नेट कलेक्शन 500 करोड़ के पार कर लिया है। बात सिर्फ घरेलू की नहीं हो रही है, छावा का दुनियाभर में भी असर देखने को मिला है। इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में कदम रखने से पहले दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ दिया है।
कर रही कमाई
विक्की कौशल की फिल्म छावा चौथी सबसे तेज हिंदी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले तीन फिल्मों स्त्री 2 (22 दिन), जवान (18 दिन) और पुष्पा 2 (11 दिन) ने सबसे स्पीड में यह नंबर हासिल किया था। बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, छावा ने अभी तक ओवरसीज में 88.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 609.68 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से 25 दिन में छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 698.52 करोड़ रुपये हो गया है।
pc- tribuneindia.com