Chhattisgarh: पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, फिर दोबारा हुई गर्भवती तो फर्जी आधार बना करवाई डिलीवरी, बच्चे को बेचा

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां  एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी जब गर्भवती हुई तो फर्जी आधारकार्ड बनवाकर उसकी डिलीवरी कराई। नाबालिग ने जब बेटे को जन्म दिया तो पिता ने बच्चे को बेच दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2023 में उसके पिता ने अमलीडीह स्थित एक रिश्तेदार के घर में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि पिता ने घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसका पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। पीड़िता ने अपने गर्भवती होने की जानकारी बुआ की दी। जिसके बाद पिता ने मारपीट की और बुआ की मदद से गर्भपात की दवाई दी। जिसका गर्भपात हो गया।

2025 में दोबारा गर्भवती हुई
इसके कुछ समय बाद पिता ने फिर से पीड़िता के साथ रेप किया और 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसका पिता उसे वर्षा मंडल के घर लेकर गया। वहां वर्षा मंडल ने पीड़िता को अपने पास रखने तथा सुरक्षित प्रसव कराने की बात कही गई। कुछ दिनों बाद वर्षा मंडल ने पीड़िता को अपनी परिचित गीता राय के घर भेज दिया, जहां वह लगभग दो माह तक रही। पीड़िता की कम उम्र को छिपाकर उसकी उम्र अधिक दर्शाते हुए तथा उसे विवाहित बताकर गीता राय ने रायपुर के एक अस्पताल में उसे भर्ती किया। जहां ऑपरेशन के माध्यम से पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उक्त नवजात बच्चे को डॉक्टर, पीड़िता के पिता एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को दिया गया। इस संबंध में पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने पीड़िता के पिता सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

pc- newsonair.gov.in