Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी 10 इंच लंबी लोहे की छड़, 4 साल की बेटी ने देख लिया सबकुछ...इसके बाद हो गया...

इंटरेनट डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ऐसी बर्बर घटना सामने आई हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। इस घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। यहां अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या की जानकारी पुलिस को चार साल की मासूम बेटी ने दी थी।

किया बर्बर जुर्म
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड डालकर हत्या कर दी थी। यह घटना 14 मई को मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भित्थिकला गांव की है। आरोपी प्रदीप अगरिया को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के पोस्टमॉर्टम सर्जन डॉ संतु बाग ने बताया कि महिला तीन महीने की गर्भवती थी और उसके शरीर पर लगभग 17 गंभीर बाहरी चोटें थीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की लगभग 10 इंच लंबी छड़ निकाली गई।

पांच साल पहले हुई थी शादी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अगरिया और हीराबाई की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। आरोपी अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हमला करता था। 14 मई को उसने हीराबाई को बुरी तरह पीटा और धातु काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लेड उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। यह बर्बरता तब हुई जब दंपति की चार वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थी। अधिकारी ने बताया कि दर्द से बेहोश हो जाने के बाद, हीराबाई को मोटरसाइकिल पर बांधकर आरोपी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां उसने चिकित्सकों को बताया कि महिला को सड़क दुर्घटना में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलने पर अगरिया फरार हो गया।

pc- india daily