Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली के दिन जलाएं जाते हैं कितने दिये और कौन कौन सी जगहों पर जलाना होता हैं जरूरी

इंटरनेट डेस्क। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। दिवाली के एक दिन पूर्व यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन कई घरों में घर की नाली के पास दीया जलाकर रखा जाता है। कहते हैं यह दीया मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दीये को जलाने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इस दिन तेल मालिश करके स्नान करने की भी परंपरा है। साथ ही इस दिन दीपक जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी पर कितने दीये जलाने चाहिए।

छोटी दिवाली पर दीये जलाने का समय 2026
छोटी दिवाली पर दीये जलाने का शुभ समय 7 नवंबर 2026 की शाम 05.32 से शुरू होकर रात 08.09 बजे तक रहेगा।

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाएं?
वैसे तो छोटी दिवाली पर आप कितने भी दीपक जला सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि इस दिन कम से कम 14 दीये तो जरूर ही जलाएं। साथ ही एक दीपक यम के नाम का भी जलाएं।

छोटी दिवाली पर दीपक कहां-कहां जलाने चाहिए?
मुख्य द्वार पर जलाएं
पूजा स्थल पर जलाएं
दक्षिण दिशा में जलाएं
अध्ययन कक्ष में जलाएं
कार्यस्थल पर जलाएं 
पवित्र वृक्ष के पास जलाएं 
घर के बाहर जलाएं 
रसोई घर में जलाएं 
घर के आंगन में जलाएं 
तुलसी के पास रखें 
घर की छत पर जलाएं 
खिड़कियों के पास रखें 
जल स्रोत के पास रखें 
अन्न भंडार के पास जलाएं

pc- aaj tak