इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी जब से बनी हैं कई तरह की चर्चाएं होती रहती है। कॉकरोच शब्द के इस्तेमाल को लेकर अब भी सियासत जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का दावा है कि ये कॉकरोच शब्द सौरव दास के लिए इस्तेमाल किया गया। न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पत्रकारिता करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वो कानून पर लिखते हैं और ज्यादातर जजों पर लिखते हैं।
इसी बीच अभिजीत दीपके ने कहा, जो कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल किया गया था, वो सौरव के लिए ही किया गया था क्योंकि उस वक्त सबसे ज्यादा यही लिख रहा था। इसके बाद सौरव दास ने आगे कहा कि उस समय वकीलों और कई रिटायर्ड जजों ने मुझसे संपर्क कर कहा था कि यह कॉमेंट आपके लिए किया गया है, क्योंकि उस समय मैं कारवां मैगजीन के लिए सूर्यकांत पर एक प्रोफाइल लिख रहा था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने डीवाई चंद्रचूड़ के लिए भी लिखा था और उसी तरह की प्रोफाइल लिख रहा था, इसके लिए मैंने कुछ आरटीआई आवेदन दायर किए थे।
सौरव दास ने सीजेआई की टिप्पणी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कहा था जब कुछ युवा प्रोफेशनल जॉब नहीं ढूंढ पाते तो ये पत्रकार बन जाते हैं और उसके बाद आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इसी दौरान कॉकरोच और परजीवी जैसे शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई।
pc- india tv hindi






