CJP: अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 1 नवबर को बुलाई गई विपक्ष की रैली का करेंगे समर्थन
- byShiv
- 29 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई है। आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते लंबे समय से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं। इसी को लेकर राहुल गांधी ने 1 नवबर को बड़ी रैली बुलाई है वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है।
अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है। एसआईआर के जरिए ज्ञानेश कुमार ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है। ऐसे में हम विपक्ष की रैली को समर्थन देंगे।
शर्तों के साथ विपक्ष की रैली को इजाजत
दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को इजाजत दी तो है मगर कई सख़्त शर्तों के साथ। पुलिस द्वारा ऐसी ऐसी कई शर्तें लगाई गई हैं जिन्हें हर हाल में पूरा करना होगा। मसलन रामलीला मैदान के बाहर को भीड़ नहीं होगी, रैली शाम पांच बजे तक खत्म करनी होगी, रात में कोई भी शख्स रामलीला मैदान में नहीं रुकेगा, पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे, 5 स्क्रीन का कंट्रोल रूम बनाना होगा, मंच से कोई भड़काऊ बात नहीं कही जाएगी। इन तमाम शर्तों के साथ 1 नवंबर की रैली होने वाली है।
pc- asianetnews.com




