CJP: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, पुलिस ने उन्हें पीटा और हिरासत में लिया

इंटरनेट डेस्क। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस उठा ले गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि माननीय हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर कोई चांस नहीं लिया जा सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भी जंतर-मंतर जल्दी से जल्दी खाली करने को कहा है। 

अभिजीत दीपके ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच एक बड़ी खबर यह सामने आई हैं की कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि पुलिस ने उन्हें पीटा है और हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके उन्होंने यह जानकारी दी है। जंतर-मंतर पर इस समय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा रही है कि वे धरना स्थल को छोड़ दें। 

सेहत को लेकर दी थी चेतावनी
दिल्ली पुलिस की टीम सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची है। आपको बता दें कि सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में प्रवेश कर गया है। एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर चेतावनी दी थी कि उनके अंग धीरे-धीरे जवाब दे सकते हैं। अब थोड़ी देर में अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट जारी की जाएगी। अस्पताल के बाहर भी रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं जंतर-मंतर पर चार लेयर की बैरिकेटिंग लगाई गई है।

PC- aaj tak