CJP: अभिजीत दीपके का ऐलान, अगले महीने 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेगी सीजेपी
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि उनका संगठन अगले महीने देशव्यापी क्या बोलती पब्लिक अभियान शुरू करेगा। इसके जरिये सीजेपी देश के विभिन्न राज्यों में जाकर आम लोगों से सीधे संवाद करेगी और उनकी जमीनी समस्याओं को समझने का प्रयास करेगी। दीपके ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने या चुनावी राजनीति में उतरने की कोई योजना नहीं है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दीपके ने कहा कि सीजेपी एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करती रहेगी। उनका कहना था कि संगठन का उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और सरकारों तथा संस्थाओं को जवाबदेह बनाना है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था, मीडिया, न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी प्रमुख संस्थाओं पर लोगों का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है।
खबरों के अनुसार दीपके ने निर्वाचन आयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर लोगों में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले मतदाता तय करते थे कि सरकार कौन बनाएगा, लेकिन अब ऐसी स्थिति बन रही है कि सरकार ही यह तय करने लगी है कि मतदान कौन करेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते रहे तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी।
PC- insta




