इंटरनेट डेस्क। जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्हें टाइफाइड हो गया है। इस बात की जानकारी दिपके ने खुद एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बीमारी से आंदोलन पर असर नहीं पड़ने वाला है। ये आंदोलन जारी रहेगा।
दिपके बोले- इलाज चल रहा
अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे टाइफाइड हो गया लेकिन इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दिपके ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और फिलहाल उनका इलाज हो रहा है।
सीजेपी सपोर्टर्स का जताया आभार
अभिजीत दिपके ने देशभर में आंदोलन को जारी रखने के लिए सीजेपी समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। दिपके ने कहा कि जैसा आप जानते हैं कि मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। मेरी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और मुझे ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मेरा इलाज जारी है और मुझे प्रतिदिन ‘ड्रिप’ के जरिए दवाएं दी जा रही हैं।
pc- khabargaon.com






