CJP: अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। दिपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए दबाव बनाया गया और जिस हॉल को आखिरकार बुक किया गया था, उसके मालिकों को भी धमकी दी गई।
नहीं मिला दिल्ली में हॉल
इसी बीच, अभिजीत दिपके ने मीडिया बातचीत में यह भी कहा कि बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर सवाल कर रहे हैं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब आ रहा है, तो उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। अभिजीत दिपके ने कहा, आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी, इसके लिए हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था। हर जगह यही कहा जा रहा था कि ऊपर से दबाव है।
दिपके ने लगाया धमकी मिलने का आरोप
दिपके ने दावा किया कि काफी मुश्किल के बाद एक हॉल बुक किया था और पार्टी के पास इसकी रसीद भी मौजूद है। हालांकि, दिपके के मुताबिक मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी मिली, उन्होंने आरोप लगाया, हॉल मालिकों से कहा गया कि अगर उन्होंने यहां सीजेपी की बैठक होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब बीजेपी की ओर से किया जा रहा है।
pc- aaj tak





