CJP: अभिजीत दिपके ने कहा, मोदी जी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लीजिए, नहीं तो बात आपके इस्तीफे तक आएगी
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और चीफ अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की अपील की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठेगी। अभिजीत दिपके की इस अपील का वीडियो सामने आया है।
बड़ा बयान आया सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभिजीत दिपके का यह बयान ठीक उस समय सामने आया है जब पार्टी ने आज यानी के 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने आह्रान किया है कि बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं। यह प्रदर्शन पेपर लीक मामले और छात्रों के तमाम मुद्दों और मांगों को लेकर किया जा रहा है, प्रदर्शनकारी छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।
वीडियो भी आया सामने
देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद अभिजीत दिपके का वीडियो भी सामने आया है। अभिजीत दिपके ने कहा, एक अयोग्य और असफल मंत्री इस देश के करोड़ों छात्रों से बड़ा नहीं हो सकता। अगर सरकार करोड़ों छात्रों से अधिक महत्व एक असफल मंत्री को दे रही है, तो याद रखिए कि चुनाव में भारत का कोई भी छात्र और युवा आपको वोट नहीं देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
pc- khabargaon.com






