CJP: जतंर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, संस्थापक दीपके ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके लिए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं और समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है। बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच कुछ अज्ञात लोग पहुंच गए हैं और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे कुछ को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वन्दे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।

pc- hindustan